EWS प्रमाण पत्र कैसे बनाएं ‌EWS Online

Contents show

 EWS प्रमाण पत्र कैसे बनाएं , EWS के लिए पात्रता

Hello friends , 

आज के इस आर्टिकल में हम जाने वाले हैं

 👉 EWS प्रमाण पत्र कैसे बनाएं ?
👉 EWS प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवश्यक शर्ते ?
👉 EWS प्रमाण पत्र कहां बनेगा ?
👉 EWS प्रमाणपत्र वैधता ?

EWS प्रमाण पत्र कैसे बनाएं

 

EWS प्रमाण पत्र कैसे बनाएं

दोस्तों सबसे पहले हम जानते हैं ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट क्या होता है। 

ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट सामान्य जाति को आरक्षण देने के लिए लागू एक प्रमाण पत्र है इसके अंतर्गत सामान्य जाति को भी 10% आरक्षण दिया जाता है। सामान्य जाति के अंतर्गत वे परिवार जोकि ज्यादा संपन्न नहीं है अगर वो अपने बच्चों की उच्च शिक्षा में पैसा नहीं लगा पा  रहे हैं।  तो सरकार ने इस प्रकार के वर्ग में रह रहे परिवार को 10% आरक्षण देने का नियम बनाया है। 

EWS ka ful form Economically Weaker Section.

EWS प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवश्यक शर्ते ?

दोस्तों EWS प्रमाण पत्र बनने के लिए भी कुछ आवश्यक शर्तें होती है EWS प्रमाण पत्र हर कोई नहीं बना सकता है इसके लिए कुछ criteria  रखा हुआ है अगर कोई परिवार निम्न शर्तों का पालन करती है तो वह EWS प्रमाण पत्र बना सकते हैं। यह शर्ते निम्न है। 

1.EWS का लाभ लेने वाले परिवार की वार्षिक आय 800000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।

 2.EWS सेवा का लाभ लेने वाले परिवार के पास 5 एकड़ से ज्यादा जमीन नहीं होनी चाहिए।

3.EWS सेवा का लाभ लेने वाले परिवार के पास 1000 वर्ग स्क्वायर फीट में अपना आवास स्थान नहीं होना चाहिए।

अगर कोई परिवार निम्न शर्तों का पालन कर रहा है तो वह EWS सेवा का लाभ ले सकता है।


अब आपके मन में सवाल उठता होगा कि इस सेवा का लाभ लेने के लिए हमें किस अधिकारी से मिलना होगा। 

 

EWS प्रमाण पत्र कहां बनेगा ?

 EWS प्रमाण पत्र ज्यादातर राज्यों में Online बनाए जाते हैं परंतु यह सेवा हर राज्य में अभी शुरू नहीं हुई जिस राज्य में यह सेवा शुरू नहीं हुई है वहां पर EWS प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आप तहसीलदार , या फिर कलेक्टर से भी बनवा सकते हैं बस अब ऊपर दी हुई आवश्यक शर्तों का पालन करना चाहिए अन्यथा आपका EWS प्रमाण पत्र नहीं बन पाएगा। 

Q.क्या EWS प्रमाण पत्र ऑनलाइन बना सकते हैं
Ans हां आप EWS प्रमाण पत्र online बना सकते हैं , परंतु यह सेवा कुछ चयनित राज्यों में ही उपलब्ध है। 

EWS प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज कौन-कौन से हैं। 

EWS प्रमाण पत्र कैसे बनाएं

 

दोस्तों अगर आप EWS प्रमाण पत्र बनाना चाहते तो सबसे पहले आपको यह दर्शना होगा कि आप ईडब्ल्यूएस सेवा का लाभ लेने के पात्र हैं। आपके पास 5 एकड़ से ज्यादा जमीन नहीं है और आप की सालाना आय आठ लाख से कम है।
परंतु दोस्तों सरकार मुंह जवानी बातों पर विश्वास नहीं करती उसे लिखित में चाहिएं। ताकि वह सत्यापित कर सके कि आप इस सेवा का लाभ लेने के पात्र हैं।
तो सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्न है। 

  • 1. आधार कार्ड 2 Photo
  • 2. कक्षा 10वीं प्रमाण पत्र
  • 3. खसरा खतौनी ओरिजिनल
  • 4. आय प्रमाण पत्र
  • 5. शपथ पत्र
  • 6. जाति प्रमाण पत्र। 

 

वैसे अधिकतर राज्य में सामान्य का जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाया जाता परंतु आप अपने सचिव से मिलकर यह प्राप्त कर सकते हैं। 

अब इन सभी दस्तावेजों को लेकर आप अपनी तहसील में जाइए। वहां पर आपको एक शपथ पत्र दिया जाएगा और यह शपथ पत्र में आप अपनी जानकारी देंगे ताकि यह सत्यापित हो सके कि आप इस सेवा का लाभ लेने के पात्र हैं। 

इसके बाद तहसील एक अधिकारी आपके घर पर सर्वे करने जाएगा। और पता करेगा कि आप 1000 वर्ग स्क्वायर फीट में निवास नहीं करते हैं। और आप की जमीन 5 एकड़ से कम है। 

EWS प्रमाण पत्र कितने दिनों में बनता है

अगर वह अधिकारी पूर्ण तरह संतुष्ट होता है तो अगले 10 से 20 दिनों के अंदर आपका EWS प्रमाण पत्र बन के तैयार हो जाएगा। 

 

EWS प्रमाणपत्र वैधता 

दोस्तों EWS प्रमाण पत्र की वैधता हर राज्य अपने अपने अनुसार सुनिश्चित करता है अधिकतर राज्यों में ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र की वैधता 1 सालों की होती है और आप इसे समय-समय पर रिन्यू भी करवा सकते हैं रिन्यू करवाने की प्रोसेस वही है जो कि नया बनवाने की होती है। 

दोस्तों हमें आशा है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा आप इस आर्टिकल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें धन्यवाद। पुनः पधारें। hindipages नाम तो याद ही रहेगा। 

Leave a Comment